Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
Breaking News

Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

पश्चिम बंगाल की जनता ने अपने संस्कारों, रूढ़िजन्य विधियों एवं समाज को बचाने की राह चुनी : चम्पाई सोरेन ,बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन के स्वागत में सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज
News DeskBy News DeskMay 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

झारग्राम। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज बिनपुर (झारग्राम) पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के स्वागत में आदिवासी समाज के हजारों लोग जुटे। पूर्व सीएम यहां भारत जकात मांझी परगना महाल द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

यहाँ पहुंचने पर चम्पाई सोरेन का स्वागत बिनपुर के नवनिवार्चित भाजपा विधायक डॉ. प्रणत टुडू एवं मांझी परगना महाल के सदस्यों ने किया। अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने आदिवासियों को एकजुट होकर समाज एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने कई दशकों के उत्पीड़न को दरकिनार करते हुए अपने समाज एवं परंपराओं को बचाने की राह चुनी। उन्होंने जंगलमहल की 40 में से 38 सीटें तथा बंगाल की एसटी आरक्षित सभी 16 सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए जनता को धन्यवाद दिया।

Jamshedpur: ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति का मानगो मूनसिटी में हुआ गठन , रंजू सिंह अध्यक्ष, चिंटू शर्मा महासचिव एवं वंदना रंजन बनी कोषाध्यक्ष 

उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जंगलमहल क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने आदिवासी समाज की रूढ़िजन्य परम्पराओं को बचाने तथा अपने गौरवशाली इतिहास एवं महापुरुषों (वीर सिदो-कान्हू, बाबा तिलका मांझी, वीरांगना फूलो-झानो आदि) के बारे में अगली पीढ़ी को बताने की आवश्यकता पर जोर दिया।

चम्पाई सोरेन ने कहा कि बंगाल की जनता ने इन चुनावों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को चुन कर नया इतिहास रच दिया है। अब बंगाल विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा। बांग्लादेशी घुसपैठियों के भागने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने सेना को सीमावर्ती इलाकों की जमीनें उपलब्ध करवा दी हैं, जिन पर बाड़ लगने के बाद घुसपैठ बहुत मुश्किल हो जाएगी।

JAMSHEDPUR NEWS: दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और उपकरण जब्त

इस मौके पर बिनपुर के विधायक डॉ. प्रणत टुडू ने कहा – “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम सभी के अभिभावक चम्पाई सोरेन जी का बंगाल चुनावों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका मार्गदर्शन समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है, तथा हम सबको उनके दिखाए राह पर चल कर आदिवासी संस्कृति के संवर्धन में लग जाना चाहिए।”

ज्ञात हो कि हाल में ही संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन को आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का जिम्मा मिला था। यहां की 95% सीटों के साथ भाजपा ने कुल 207 सीटें जीत कर पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति का मानगो मूनसिटी में हुआ गठन , रंजू सिंह अध्यक्ष, चिंटू शर्मा महासचिव एवं वंदना रंजन बनी कोषाध्यक्ष 

September 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और उपकरण जब्त

September 29, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह संपन्न, 5,515 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति का मानगो मूनसिटी में हुआ गठन , रंजू सिंह अध्यक्ष, चिंटू शर्मा महासचिव एवं वंदना रंजन बनी कोषाध्यक्ष 

September 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और उपकरण जब्त

September 29, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह संपन्न, 5,515 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

September 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में खुले में कचरा डंपिंग पर सरयू राय ने जताई चिंता, वैकल्पिक व्यवस्था का दिया सुझाव

September 29, 2026

RAILWAY NEWS: चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक से 5 ट्रेनें रद्द, उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group