Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»BIHAR : हड़ताली अमीनों की नौकरी खत्म करने पर विचार, राजस्व अभियान में रुकावट पर सरकार सख्त
Bihar

BIHAR : हड़ताली अमीनों की नौकरी खत्म करने पर विचार, राजस्व अभियान में रुकावट पर सरकार सख्त

News DeskBy News DeskAugust 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष सर्वेक्षण अमीनों की हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाया है. विभाग ने साफ कर दिया है कि जनहित से जुड़े ‘राजस्व महाअभियान’ में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हड़ताल पर गए अमीनों के लॉगिन अकाउंट तुरंत बंद कर दिए गए हैं और उन्हें सरकारी दफ्तरों में प्रवेश करने से भी रोक दिया गया है. सरकार अब उनकी नौकरी समाप्त करने और नई भर्ती शुरू करने पर विचार कर रही है.

‘राजस्व महाअभियान’ में कोई रुकावट नहीं

बिहार सरकार ने 16 अगस्त से ‘राजस्व महाअभियान’ शुरू किया है, जो 20 सितंबर तक चलेगा. इस अभियान के तहत हर पंचायत में दो-दो शिविर लगाकर लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. अमीनों को लैपटॉप के साथ इन शिविरों में मौजूद रहकर जनता की शिकायतों को तुरंत हल करने का आदेश दिया गया है. विभाग का कहना है कि यह अभियान जनता की सेवा के लिए है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की बाधा स्वीकार नहीं होगी.

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

हड़ताली अमीनों को सख्त चेतावनी

विभाग ने हड़ताली अमीनों को कड़ा संदेश दिया है कि जनता के साथ धोखा करने की कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं होगी. अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान की सफलता के लिए अमीनों का सक्रिय सहयोग जरूरी है और उनकी अनुपस्थिति जनसेवा में रुकावट डाल रही है. ऐसे में हड़ताली अमीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है.

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

आश्वासन तोड़ा, सरकार नाराज

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को अपर मुख्य सचिव के साथ अमीन संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी. इस बैठक में अमीनों ने वादा किया था कि वे हड़ताल नहीं करेंगे और अभियान में पूरा सहयोग देंगे. लेकिन इसके बावजूद कुछ अमीन हड़ताल पर चले गए. सरकार इसे विश्वासघात मान रही है और अब उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने की तैयारी में है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सरकारी स्कूलों में 70% उपस्थिति पर डीसी चिंतित, पांच-पांच विद्यालयों की औचक जांच करेंगे DEO-DSE

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group