Site icon Lahar Chakra

BIHAR : पटना में अपराधी बेलगाम, अब भाजपा नेता की गोली मारकर की हत्या

Patna : बिहार की राजधानी पटना जिले के पुनपुन प्रखंड में बीती देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की शिनाख्त भाजपा नेता सुरेंद्र केवट के तौर पर की गई है. यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

मृतक सुरेंद्र केवट, भाजपा किसान मोर्चा के पुनपुन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष थे. मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए एक के बाद एक चार गोलियां दागीं. घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर अवस्था में पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है.

Exit mobile version