Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : डीजीपी आरएस भट्ठी सीआईएसएफ के डीजी बनाये गये, कौन होगा नया पुलिस प्रमुख
    Bihar

    BIHAR : डीजीपी आरएस भट्ठी सीआईएसएफ के डीजी बनाये गये, कौन होगा नया पुलिस प्रमुख

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी की विदाई हो गयी है. केंद्र सरकार ने बुधवार शाम उन्हें सीआईएसएफ का डीजी बनाने का आदेश जारी कर दिया है. किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं आरएस भट्टी.

    दिसम्बर 2022 में बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभालने वाले भट्टी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी. राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति दे दी थी. आज उनकी पोस्टिंग कर दी गयी. केंद्र सरकार की ओर से भट्टी की नयी पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी आर.एस. भट्टी को सीआईएसएफ का डीजी बनाने की जानकारी दी गयी है. भट्टी 30 सितंबर 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे. यानि वहां उनका कार्यकाल 13 महीनों का होगा.

    आरएस भट्टी ने की छवि कड़क अधिकारी की मानी जाती रही है. लेकिन बिहार का डीजीपी बनने के बाद वे कोई कमाल नहीं दिखा पाये. बिहार के लॉ एंड आर्डर को लेकर लगातार सवाल उठते रहे. ऐसी लगातार घटनायें होती रहीं, जिससे सरकार औऱ पुलिस पर गंभीर सवाल उठते रहे. आखिरकार वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिये गये.

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    आगे कौन चलायेगा पुलिस महकमा, आलोक राज, शोभा अहोतकर और विनय कुमार ! 

    बिहार के पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाने और सीआइएसएफ के डीजी के पद पर नियुक्ति होने के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया, जो बातें बिहार के प्रशासनिक गलियारे में काफी वक्त से तैर रही थी. दरअसल कुछ समय पहले से ही यह बातें सामने आ रही थी कि आरएस भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं. बुधवार को केंद्र सरकार ने आरएस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति संबंधी अधिसूचना को जारी भी कर दी. दिलचस्प बात यह कि जब आरएस भट्टी को बिहार का डीजीपी बनाया गया था तब वह बीएसएफ में अपनी सेवा दे रहे थे. अब बड़ा सवाल यह हो गया है कि आखिर बिहार का नया डीजीपी कौन होगा?

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    दरअसल बिहार के नये डीजीपी के लिए तीन नाम सबसे ऊपर चर्चा में हैं. ये नाम हैं आलोक राज, शोभा अहोतकर और विनय कुमार के. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछली बार भी जब बिहार के नये डीजीपी के नाम की चर्चा हो रही थी, तब भी आलोक राज का नाम रेस में बताया जा रहा था. आलोक राज 1989 बैच के आइपीएस हैं, जबकि आरएस भट्टी उनसे एक साल जूनियर थे यानि भट्टी 1990 बैच के आइपीएस थे. तब यह बात भी हुई थी राज्य सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति को लेकर परंपरा को तोड़ दिया है.

    आलोक राज से एक साल जूनियर हैं शोभा

    डीजीपी की रेस में शामिल शोभा अहोतकर आइपीएस आलोक राज से एक साल जूनियर हैं यानि शोभा अहोतकर 1990 बैच की आईपीएस हैं. आलोक राज अपनी सेवा अवधि की उम्र के हिसाब से दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्ति होंगे, जबकि शोभा अहोतकर जून 2026 में सेवानिवृत्ति होंगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar dgp transfer to cisf dgp
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में हैदराबाद से अफ्रीकी शेरों की जोड़ी का आगमन

    February 17, 2026

    Jamshedpur Nikay Chunav: मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए BJP समेत NDA समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ किया नामांकन

    February 4, 2026

    Jharkhand Police: ₹1.78 करोड़ की चांदी जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो बैग में रखे थे 32.5 किलोग्राम वजन के चांदी के छह पिघले हुए बिस्कुट और 3 किलोग्राम वजन के आभूषण

    January 20, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group