Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 20 जिलों की 122 सीट पर शाम थम जाएगा प्रचार
Breaking News

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 20 जिलों की 122 सीट पर शाम थम जाएगा प्रचार

News DeskBy News DeskNovember 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 सीट पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार रविवार शाम पांच बजे थम जाएगा. इसके बाद इन जिलों में किसी भी प्रकार की सभा, रैली या रोड शो पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में मतदान होगा उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं.

पहले चरण के चुनाव में, आजादी के बाद सर्वाधिक 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग को देखते हुए दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड मतदान होने की उम्मीद है. पहले चरण में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया. कुल मतदान प्रतिशत 65.08 फीसदी रहा. महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 जबकि पुरुषों का 61.56 फीसद रहा। मीनापुर सीट पर सबसे ज्यादा 77.54 प्रतिशत मतदान हुआ.

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान शामिल हैं.
वहीं, दूसरे चरण में महागठबंधन की ओर से राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, तथा भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम उम्मीदवार हैं.

Tata Zoo में आए 3 नन्हे मेहमान, मां बनी बाघिन सुनैना, शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास, ये है व्हाट्सएप नंबर

दूसरे चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है.पहले चरण में भाजपा के 48 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है. जनता दल (यूनाइटेड) के 44, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 15, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के चार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के छह उम्मीदवार भी दूसरे चरण में चुनावी मैदान में हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026

Tata Zoo में आए 3 नन्हे मेहमान, मां बनी बाघिन सुनैना, शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास, ये है व्हाट्सएप नंबर

October 14, 2026

NH 33 पर उतर आईं सैकड़ों महिला कर्मचारी, 4 घंटे चला विरोध प्रदर्शन, ठप रहा रांची-टाटा हाइवे, ये है वजह?

October 14, 2026
Recent Post

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026

Tata Zoo में आए 3 नन्हे मेहमान, मां बनी बाघिन सुनैना, शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास, ये है व्हाट्सएप नंबर

October 14, 2026

NH 33 पर उतर आईं सैकड़ों महिला कर्मचारी, 4 घंटे चला विरोध प्रदर्शन, ठप रहा रांची-टाटा हाइवे, ये है वजह?

October 14, 2026

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group