Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Exit Poll Bihar Election: एग्जिट पोल में बिहार में फिर नीतीश सरकार! प्रचंड जीत के साथ NDA की सत्ता में हो रही वापसी, महागठबंधन पिछड़ा, जानें किसके सर्वेक्षण में क्या है अनुमान
    Bihar

    Exit Poll Bihar Election: एग्जिट पोल में बिहार में फिर नीतीश सरकार! प्रचंड जीत के साथ NDA की सत्ता में हो रही वापसी, महागठबंधन पिछड़ा, जानें किसके सर्वेक्षण में क्या है अनुमान

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है. यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं.

    बिहार में मतदान संपन्न होने के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षण एजेंसियों के एग्जिट पोल में राजग को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    जानें किसके सर्वेक्षण में क्या है अनुमान
    ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकता है. इसके एग्जिट पोल में कहा गया है कि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं तथा जन सुराज को शून्य से दो सीट ही मिलने के आसार हैं.
    ‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में भी राजग के एक बार फिर से चुनाव जीतने की संभावना जताई गई है. इस सर्वेक्षण के अनुसार राजग को 133 से 159 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है.
    इस सर्वेक्षण ने जनसुराज को शून्य से पांच सीट मिलने की संभावना जताई है.
    ‘चाणक्या स्ट्रेटजीज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि राजग 130 से 138 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकता है, जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटों के साथ एक बार विपक्ष में बैठना पड़ सकता है. उसने अन्य को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान जताया है.
    ‘पोल स्ट्रेट’ के सर्वेक्षण में राजग को 133 से 148 सीटें हासिल होने की भविष्यवाणी की गयी है, जबकि महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है. उसका कहना है कि अन्य को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं.
    ‘पोल डायरी’ के एग्जिट पोल में राजग को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. उसका कहना है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 184 से 209 सीटें हासिल करते हुए 2010 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रदर्शन कर सकता है. इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि विपक्षी महागठबंधन को 32 से 49 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है.
    ‘पीपुल्स इनसाइट’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि राजग को 133 से 148 सीटें मिल सकती हैं और महागठबंधन को 87 से 102 मिलने का अनुमान है.
    ‘डीवी रिसर्च’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग को 137 से 152 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 83 से 98 सीटें हासिल हो सकती हैं. उसने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी को दो से चार सीटें मिल सकती हैं.

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election Exit Poll: Exit polls predict a Nitish Kumar government in Bihar! The NDA is returning to power with a landslide victory Exit Poll Bihar Election: एग्जिट पोल में बिहार में फिर नीतीश सरकार! प्रचंड जीत के साथ NDA की सत्ता में हो रही वापसी while the Grand Alliance lags behind. Find out what the surveys predict. जानें किसके सर्वेक्षण में क्या है अनुमान महागठबंधन पिछड़ा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026

    Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group