Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election INDIA Alliance: नामांकन की मियाद खत्म होने में एक दिन बाकी, ‘इंडिया’ गठबंधन में स्थिति स्पष्ट नहीं, झामुमो का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, हेमंत और कल्पना संभालेंगे प्रचार की कमान
    Breaking News

    Bihar Election INDIA Alliance: नामांकन की मियाद खत्म होने में एक दिन बाकी, ‘इंडिया’ गठबंधन में स्थिति स्पष्ट नहीं, झामुमो का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, हेमंत और कल्पना संभालेंगे प्रचार की कमान

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi/Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने में महज एक दिन शेष हैं, लेकिन विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में भ्रम की स्थिति समाप्त होती नहीं दिख रही है.यह बहुदलीय गठबंधन सीट बंटवारे की घोषणा न कर पाने के लिए “नए सहयोगियों को समायोजित करने” की मजबूरी को जिम्मेदार ठहरा रहा है, लेकिन शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इससे किनारा करते हुए घोषणा की कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगा और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा

    . गठबंधन में प्रमुख सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब तक कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुका है, जिसमें कई ऐसी सीट हैं, जहां उसने अपने ही सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन वह अब तक अपने प्रत्याशियों की एक समेकित सूची जारी नहीं कर पाया है. कांग्रेस ने कुछ दिन पहले अपनी पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे और शुक्रवार को एक और नाम का ऐलान किया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    झामुमो इन सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ‘पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है. वह छह विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी. इन सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन प्रचार की कमान संभालेंगे. इसे लेकर पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है. स्टार प्रचारकों में स्टीफन मरांडी समेत मंत्री, सांसद, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘इंडिया’ गठबंधन में स्थिति स्पष्ट नहीं Bihar Election INDIA Alliance: One day left for the nomination deadline Bihar Election INDIA Alliance: नामांकन की मियाद खत्म होने में एक दिन बाकी Hemant and Kalpana will lead the campaign. JMM decides to contest the elections alone the situation within the 'India' alliance is unclear झामुमो का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला हेमंत और कल्पना संभालेंगे प्रचार की कमान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group