Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election : जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष का दावा – NDA जीतेगी 200 से ज्यादा सीट!, राजद का होगा सूपड़ा साफ
    Breaking News

    Bihar Election : जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष का दावा – NDA जीतेगी 200 से ज्यादा सीट!, राजद का होगा सूपड़ा साफ

    News DeskBy News DeskMarch 15, 2025Updated:March 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 (bihar vidhan sabha chunav) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले चुनाव की तैयारियां सभी पार्टियों ने अभी से शुरू कर दी है. जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव पर अबतक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है. बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू (JDU) की नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) 200 से ज्यादा सीटें जीत सकती है. वहीं राजद (RJD) का सूपड़ा साफ हो जाएगा. ये दावा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Kumar Jha) ने किया है.

    एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय झा ने कहा कि साल 2010 के विधानसभा चुनाव में NDA को 206 सीटें हासिल हुई थीं, लेकिन इस बार इससे भी ज्यादा सीटें मिलेंगी. इस बार एनडीए साल 2010 में आई सीटों का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा. बता दें कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 122 सीट जीतना जरूरी है.

    बता दें कि वर्ष 2020 में हुए चुनाव में NDA को 125 सीटें मिली थीं. इसमें बीजेपी को 74 और जदयू को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बीजेपी से कम सीट होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही चुना गया था. इसके उलट, महागठबंधन को 110 सीटें हासिल हुई थीं. इसमें कांग्रेस, आरजेडी और कम्यूनिस्ट पार्टियां शामिल थी. तेजस्वी यादव की लीडरशिप में आरजेडी ने 75 सीटें जीती थी. वहीं कांग्रेस को महज 19 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी.

    लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली थी करारी शिकस्त

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन इंडिया गठबंधन पर भारी पड़ा था. 40 विधानसभा सीटों में से NDA 31 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं इंडिया गठबंधन को महज 9 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. आरजेडी 23 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए महज 4 सीट जीत पाई थी. जबकि कांग्रेस ने 9 पर चुनाव लड़ा था और तीन पर जीत हासिल की थी.

    पीएम मोदी पिछले वर्ष से ही बिहार चुनाव की कर दी थी तैय़ारी

    बता दें कि पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पिछले वर्ष से ही कर दी थी. लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी अर्ध बजट में बिहार को कई योजनाओं की सौगात दी थी. साथ ही इस वर्ष वित्त बजट में भी बिहार के कई कई योजनाओं की घोषणा हुई.

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    वहीं पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे पर भी बिहार चुनाव का असर दिखा. मॉरीशस में पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत भोजपुरी से की थी और वहां के प्रधानमंत्री को बिहार में बने मखाने भी भेंट किए थे. कुल मिलाकर बिहार चुनाव की गर्मी अभी से महसूस होने लगी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: JDU president claims - NDA will win more than 200 seats! RJD will be wiped out
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group