Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: लालू बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहतीं, पर दोनों पद खाली नहीं; बिहार में नीतीश ही हैं सीएम; केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले
    Breaking News

    Bihar Election: लालू बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहतीं, पर दोनों पद खाली नहीं; बिहार में नीतीश ही हैं सीएम; केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद अपने पुत्र तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, ‘‘जबकि दोनों पद खाली नहीं हैं. बिहार में नीतीश ही सीएम हैं, और रहेंगे. दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में लगातार जनसभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि अगर राजद-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी, तो प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के गिरफ्तार सदस्यों को जेल में रखा जाएगा या नहीं?

    उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में कई युवाओं को टिकट दिया है, जैसे मैथिली ठाकुर, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है. लेकिन राजद और कांग्रेस ऐसा नहीं करते क्योंकि लालू जी अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री और सोनिया जी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि दोनों पद खाली नहीं हैं.

    शाह ने महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि लालू प्रसाद चारा, बिटुमिन और ‘‘‘जमीन के बदले नौकरी’’ जैसे घोटालों में लिप्त रहे हैं, जबकि कांग्रेस पर 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है.
    गृह मंत्री ने कहा कि पीएफआई पर प्रतिबंध राजग सरकार की ही देन है. उन्होंने सवाल किया, ‘‘पीएफआई के लोग पटना के फुलवारी शरीफ में सक्रिय थे. देशभर में छापेमारी हुई और उन्हें जेल भेजा गया. क्या आप सोचते हैं कि राजद-कांग्रेस की सरकार बनने पर वे जेल में रहेंगे?

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने बिहार दौरे के दौरान ‘‘घुसपैठियों को बचाने की यात्रा’’ शुरू की. उनका इशारा परोक्ष तौर पर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की ओर था. उन्होंने आरोप लगाया, राहुल गांधी और लालू प्रसाद घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बनाये रखना चाहते हैं… तेजस्वी और राहुल बिहार में ‘जंगलराज’ वापस लाना चाहते हैं, जिसे हम होने नहीं देंगे.

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव ‘‘जंगलराज की वापसी रोकने का चुनाव’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में राजग ‘पांच पांडव’ की तरह —पांच दलों का मजबूत गठबंधन है. ‘इंडिया’ गठबंधन का सफाया होगा और हम ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Lalu wants his son to be the Chief Minister and Sonia Gandhi wants her son to be the Prime Minister Bihar Election: लालू बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहतीं but both positions are vacant; Nitish is the Chief Minister in Bihar; Union Home Minister Amit Shah said पर दोनों पद खाली नहीं; बिहार में नीतीश ही हैं सीएम; केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group