Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे का बड़ा आरोप -राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में टिकट देने का वादा तोड़ा, भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज
    Breaking News

    Bihar Election: माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे का बड़ा आरोप -राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में टिकट देने का वादा तोड़ा, भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. ‘माउंटेन मैन’ के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया, जबकि पार्टी नेता राहुल गांधी ने उन्हें इसका आश्वासन दिया था. भागीरथ मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह चार दिनों तक दिल्ली में रुके, जहां उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और आवश्यक दस्तावेज जमा किए, लेकिन अंततः उन्हें टिकट नहीं मिला. उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था. उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया था कि मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैंने बाराचट्टी या बोधगया सीट से टिकट मांगा था। बाकी सभी लोगों को टिकट मिल गया, लेकिन मुझे नहीं मिला.

    राहुल गांधी ने इस साल जून में गया से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित गेहलौर गांव में दशरथ मांझी स्मारक का दौरा किया था और ‘माउंटेन मैन’ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की थी. गांधी ने उस दौरान मांझी के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की थी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उनकी यात्रा के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस नेता ने मांझी परिवार के लिए गांव में एक पक्के मकान के निर्माण की व्यवस्था भी कराई थी. भागीरथ मांझी ने पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) छोड़ दी थी और इसी साल फरवरी में कांग्रेस में शामिल हुए थे. पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी सार्वजनिक रूप से जताई थी.

    इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा, “यह कांग्रेस नेताओं, विशेष रूप से राहुल गांधी की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. राहुल गांधी ने भागीरथ को टिकट देने का वादा किया था, लेकिन उसे निभाया नहीं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Son of 'Mountain Man' Dashrath Manjhi alleges Rahul Gandhi broke his promise to give him a ticket in Bihar elections Bihar Election: माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे का बड़ा आरोप -राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में टिकट देने का वादा तोड़ा BJP taunts Congress भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group