Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : पुलिस और कुख्यात अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां
    Bihar

    BIHAR : पुलिस और कुख्यात अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गोलियां

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gopalganj : गोपालगंज में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार के इनामी अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने खुद अस्पताल पहुंचकर जख्मी अपराधी से पूछताछ की. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास से सामने आई है.

    मिली जानकारी के अनुसार अजय नट सारण जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिंदु टोली गांव निवासी रामनाथ नट का बेटा है. एसपी अवधेश दीक्षित ने मीडिया को बताया कि अजय नट को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे गोपालगंज लाया गया. शनिवार की सुबह मीरगंज थाना पुलिस उसे हथियारों की बरामदगी के लिए जिगना ढाला ले जा रही थी. इसी दौरान अजय नट ने पूर्व में छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कुख्यात अपराधी का आपराधिक इतिहास

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    पुलिस के अनुसार अजय नट नट गिरोह का प्रमुख सदस्य है और उस पर गोपालगंज, सीवान, सारण और उत्तर प्रदेश में लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे करीब तीन दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं. इससे पहले पुलिस उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वर्तमान में गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ की टीमें नट गिरोह के अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. एसपी ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: Encounter between police and notorious criminal Ajay Nat two bullets hit his leg
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group