Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार सरकार ने सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव समेत 6 नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, तेजस्वी को Z+ सुरक्षा
    Bihar

    बिहार सरकार ने सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव समेत 6 नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, तेजस्वी को Z+ सुरक्षा

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : नीतीश सरकार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत 6 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य सुरक्षा समिति की 1 अगस्त को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, अररिया के BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ के JDU विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू और JDU एमएलसी नीरज कुमार शामिल हैं.

    पिछले कुछ समय से तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे. विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उनकी सुरक्षा में कथित लापरवाही के आरोप लगाए थे. बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी की जान को खतरा होने की बात कही थी. इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने तेजस्वी यादव को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है.

    सम्राट चौधरी को भी Z+ सिक्योरिटी

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता और हाल ही में मिली जान से मारने की धमकी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा को भी Z+ श्रेणी में अपग्रेड किया है. अब वह Z+ सुरक्षा घेरे में रहेंगे.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    पप्पू यादव की मांग पूरी, मिली Y+ सुरक्षा

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लंबे समय से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे. कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद उन्होंने CM नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी. सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है.

    अन्य नेताओं की भी बढ़ी सुरक्षा

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    अररिया के BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बाढ़ के JDU विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू को भी Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इसके अलावा, JDU के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. नीरज कुमार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के बीच हाल की तल्खी के बाद सरकार ने उन्हें भी Y+ सुरक्षा प्रदान की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar government increased security of 6 leaders including Samrat Chaudhary Tejashwi gets Z+ security Tejashwi Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group