Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : 2025 में सरकार देगी 12 लाख बेरोजगारों को नौकरी, 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर
    Bihar

    BIHAR : 2025 में सरकार देगी 12 लाख बेरोजगारों को नौकरी, 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोजगार सह मार्गदर्शन मेले के उद्घाटन में मंत्री श्रवण ने की घोषणा 

    पटना.  वर्ष 2025 तक हमारी सरकार 12 लाख लोगों को नौकरी और 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी. यह बात मंत्री श्रवण कुमार ने फतुहा हाइस्कूल में शनिवार को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले के उद्घाटन के दौरान कही. इससे पूर्व मेले का उद्घाटन मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व एमएलसी बाल्मीकि सिंह, प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार, प्रखंड उपप्रमुख संतोष कुमार, बीडीओ सुनील कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया.

    श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका दीदियां सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इन्होंने महिलाओं के समूह बनाकर और उन्हें बैंक से ऋण दिलाकर स्वरोजगार के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है. उन्होंने मेले में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया. रोजगार मेले में 18 कंपनियों के स्टॉल लगाये गये थे, जिनमें तीन कंपनियां प्रशिक्षण देने वाली थी. फतुहा में यह पांचवां रोजगार मेला है. मंत्री ने आगे कहा कि लगभग एक हजार युवाओं का मेले में पंजीकरण हुआ है.

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    आज कुछ युवतियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं, जबकि कुछ के नियुक्ति पत्र बाद में मिलेंगे. आज महिला दिवस है, तो मैंने यह स्पष्ट किया था कि महिलाओं को आज विशेष अवसर देना है. मौके पर जिला के डी पीएम मुकेश शाशमल, जॉब मैनेजर अरुण कुमार, एचएनएस मैनेजर संतोष कुमार, बीपीएम प्रियंका कुमारी, एसी निकी कुमारी, संजय कुमार, श्वेता, रोशनी, अंजली, उर्मिला, सुजीत, शिवानी, इंदुबाला आदि थी.

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: In 2025 employment opportunities to 34 lakh people the government will provide jobs to 12 lakh unemployed people
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर से ज्वेलरी शोरूम में चोरी, ग्राहक बनकर पहुंचे, दुकानदार को बातचीत में उलझाया, 42 ग्राम सोना लेकर हो गए फरार

    September 17, 2026

    EPFO के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, 12 साल बाद हुआ यह बदलाव, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group