Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BIHAR : आरा के तनिष्क शोरूम में 2 करोड़ से अधिक की लूट, गार्ड और कर्मचारियों की पिटाई
    Breaking News

    BIHAR : आरा के तनिष्क शोरूम में 2 करोड़ से अधिक की लूट, गार्ड और कर्मचारियों की पिटाई

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    आरा. शहर के तनिष्क शोरूम में सोमवार की सुबह अपराधियों ने धावा बोलकर 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी व नकदी लूट ली. इसे बिहार की अब तक की सबसे बड़ी लूट बताया जा रहा है. अनुमान है कि लूट का यह आंकड़ा 5 करोड़ तक जा सकता है. मालूम हो कि सात माह पूर्व अपराधियों ने इसी तरह की घटना को बिहार के ही पूर्णिया में 26 जुलाई को अंजाम दिया था. तब तनिष्क शोरूम दो से तीन करोड़ की ज्वेलरी लूट ली गयी थी.

    बताया जाता है कि सुबह साढ़े 10 बजे अपराधियों ने शोरूम के दोनों फ्लोर पर लूटपाट की है. वे करीब 22 मिनट तक शोरूम में रुके रहे. अपराधियों ने घुसते ही शटर अंदर से बंद कर लिया. अपराधियों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी लूटी है. शोरूम में 25 करोड़ के जेवरात थे. सभी की उम्र 25-26 साल बताई जा रही है.

    लूट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लूट नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित ब्रांच में हुई है. पटना से तनिष्क के अधिकारियों को बुलाया गया है. शोरूम के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    गार्ड के अनुसार अपराधियों ने मेरे साथ मारपीट भी की. उनकी राइफल ले गए. शोरूम में रखे सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बैग में भर लिए. लूट के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को भी पीटा है.

    सीसीटीवी के घटना क्रम के अनुसार सुबह 10 बजे तनिष्क शोरूम खुला. 10.15 बजे साफ-सफाई का काम शुरू हुआ. 10.20 बजे 2 अपराधी शोरूम में दाखिल हुए. 10 मिनट बाद बाकी अपराधी अंदर घुसे. 10.50 पर सभी लूटपाट कर शोरूम से भाग निकले. 10.50 के बाद पुलिस शोरूम में पहुंची. 11.23 बजे SP और ASP मौके पर पहुंचे.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    बिहार के पूर्णिया में बीते साल 26 जुलाई को तनिष्क शोरूम में लूट हुई है. तब अपराधियों ने दो से तीन करोड़ का माल लूट लिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: More than 2 crores looted from Tanishq showroom in Arrah guards and employees beaten up
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group