Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar News: पप्पू यादव के ‘सहयोगी’ ने ही लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बनकर सांसद को दी धमकी, गिरफ्तार
    Bihar

    Bihar News: पप्पू यादव के ‘सहयोगी’ ने ही लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बनकर सांसद को दी धमकी, गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Purnia.बिहार पुलिस ने राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के एक ‘पूर्व सहयोगी’ को मंगलवार को गिरफ्तार किया और दावा किया कि उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर सांसद को धमकी दी थी. आरोपी राम बाबू यादव ने कथित तौर पर पप्पू यादव को एक वीडियो कॉल कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को ‘खत्म’ करने की धमकी देने वाले उनके (पप्पू यादव) पोस्ट के लिए लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने के लिए कहा था.
    राम बाबू यादव को भोजपुर जिले में उसके पैतृक स्थान से गिरफ्तार किया गया. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि आरोपी पहले पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (जेएपी) से जुड़ा था.

    यादव ने अपनी पार्टी का लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में विलय कर दिया था. पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. शर्मा ने बताया, ‘‘पूर्णिया पुलिस ने राम बाबू यादव की ‘लोकेशन’ की निगरानी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसका किसी गिरोह से कोई संबंध नहीं है. वह पहले जेएपी से जुड़ा हुआ था. उसने कबूल किया है कि उसने सांसद से जुड़े कुछ लोगों के निर्देश पर ही पप्पू यादव को धमकी भरे संदेश भेजे थे.

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    उन्होंने बताया कि आरोपी राम बाबू ने दावा किया कि उसे सांसद के लिए धमकी भरा वीडियो बनाने और उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजने के लिए 2000 रुपये मिले थे. एसपी ने बताया कि उसने पूछताछ में यह भी बताया कि पहले से बना एक और धमकी भरा वीडियो भेजने के बाद उसे सांसद से जुड़े लोगों से दो लाख रुपये और कुछ राजनीतिक पद मिलने वाला था.

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    एसपी ने बताया कि पुलिस ने मकसद जानने के लिए राम बाबू यादव से पूछताछ की. शर्मा ने बताया, “पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा किए गए दावों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. मामले की आगे जांच की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    arrested Bihar News: Pappu Yadav's 'associate' threatened MP by posing as a member of Lawrence Bishnoi gang
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    July 22, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    July 22, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group