Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar: पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी को अफवाह बताया, गलत सूचना फैलाने के लिए ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू
    Bihar

    Bihar: पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी को अफवाह बताया, गलत सूचना फैलाने के लिए ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार पुलिस ने लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है. पुलिस ने शनिवार को इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि खान सर राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय के निकट अवैध प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अपनी इच्छा से पुलिस थाने आए थे.

    सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने कहा, “पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल-‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह बेबुनियाद आरोप हैं…खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है. सोशल मीडिया हैंडल से जुड़े लोग आज सुबह से ही विभिन्न पोस्ट के माध्यम से खान सर की रिहाई की मांग कर रहे हैं.

    पुलिस ने शनिवार को स्पष्ट किया कि खान सर शुक्रवार शाम को धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद गर्दनी बाग थाने आए थे. एसडीपीओ ने कहा, खान सर को बार-बार थाने से जाने के लिए कहा गया. इस पर उन्होंने गर्दनीबाग थाने से अनुरोध किया कि उन्हें पुलिस वाहन में अटल पथ के पास उनके वाहन तक छोड़ दिया जाए। अनुरोध के अनुसार, उन्हें पुलिस वाहन में अटल पथ के पास छोड़ दिया गया, जहां उनकी अपनी कार खड़ी थी. उन्हें न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया.
    खान सर ने शुक्रवार को पटना में आंदोलनकारी बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद उनका खुलकर समर्थन किया। वह अभ्यर्थियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पटना के गर्दनीबाग इलाके में धरना स्थल पर पहुंचे थे.

    RailOne : रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी – “रेलवन ऐप”

    पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के एक बड़े समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को हल्का लाठीचार्ज किया.
    ये अभ्यर्थी 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में “परिवर्तन” को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, बीपीएससी ने परीक्षा की प्रक्रिया में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है.

    बाद में पुलिस ने बीपीएससी कार्यालय के पास बेली रोड पर यातायात अवरुद्ध करने का प्रयास करने वाले आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया और प्रतिबंधित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की कोशिश करने के लिए छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज के दौरान दो या तीन अभ्यर्थी घायल हो गए.

    Jamshedpur News :मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनाव से पूर्व SIR प्रक्रिया लागू करने की आजसू की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    action initiated against 'Khan Global Studies' for spreading misinformation. Bihar: Patna Police termed Khan sir's arrest as a rumour
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RailOne : रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी – “रेलवन ऐप”

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनाव से पूर्व SIR प्रक्रिया लागू करने की आजसू की मांग

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :प्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया

    December 11, 2025
    Recent Post

    RailOne : रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी – “रेलवन ऐप”

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनाव से पूर्व SIR प्रक्रिया लागू करने की आजसू की मांग

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :प्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया

    December 11, 2025

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में उठाई आवाज, तेली समाज के लिए ‘घानी बोर्ड’ गठन की मांग

    December 11, 2025

    बिलासपुर–नागपुर Vande Bharat एक्सप्रेस ने पूरे किए सफलता के 3 वर्ष, यात्रियों के लिए गौरव का क्षण

    December 11, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group