Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Politics: JDU में शामिल हुए सीएम नीतीश के बेटे निशांत, बोले-संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे, पिता का लिया आशीर्वाद
    Breaking News

    Bihar Politics: JDU में शामिल हुए सीएम नीतीश के बेटे निशांत, बोले-संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे, पिता का लिया आशीर्वाद

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जद(यू) में शामिल किया गया। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।’’

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    निशांत ने दावा किया कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्ष में राज्य के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की जनता कभी उनके (नीतीश) द्वारा राज्य के विकास में किए गए योगदान को नहीं भूलेगी। निशांत ने कहा, मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरे पिता ने पिछले 20 वर्षों में जो योगदान दिया है उस पर देश, हमारे राज्य और मुझे गर्व है। मैं मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा।’’
    जद(यू) कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे। इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नयी सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हरनौत से जद(यू) के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Politics: CM Nitish's son Nishant joins JDU Bihar Politics: JDU में शामिल हुए सीएम नीतीश के बेटे निशांत says will work to strengthen the organization seeks father's blessings पिता का लिया आशीर्वाद बोले-संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group