Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव काे राज्य महिला आयोग ने किया नाेटिस जारी
    Bihar

    BIHAR : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव काे राज्य महिला आयोग ने किया नाेटिस जारी

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना . कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता हीराबेन मोदी को लेकर मंच से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला विवादाें में उलझता जा रहा है. इस मामले में पटना के गांधी मैदान में केस दर्ज हाेने के बाद अब इसे बिहार राज्य महिला आयाेग ने गंभीरता से लिया है.

    बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व राजद नेता तेजस्वी यादव दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. महिला आयोग ने दरभंगा के डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

    मामला दरभंगा का है, जहां राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विपक्षी नेताओं ने स्वागत मंच से हीराबेन मोदी को लेकर असंवेदनशील टिप्पणियाँ कीं और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया.

    NEET Protest: नीट प्रदर्शन मामले में Suprem Court ने बेदाग रिकॉर्ड वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर लगायी रोक, सभी राज्यों को रिहा करने का आदेश

    महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ अप्सरा ने कहा कि किसी भी महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, चाहे वह किसी भी परिवार या पद से जुड़ी क्यों न हों. उन्होंने इस कृत्य को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया और कहा कि इस तरह के बयान समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश देते हैं.

    आयोग ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव काे चेतावनी भी दी है. आयाेग ने दाेनाें से रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि नेताओं की यह जिम्मेदारी है कि राजनीतिक मंचों को महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी का अखाड़ा न बनाया जाए. आयोग ने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर इस तरह की घटना दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Jamshedpur: Tata Steel के लैंड मैनेजमेंट विभाग ने कदमा में की बड़ी कार्रवाई, लीज भूमि पर बने अवैध ढांचे को जेसीबी से किया ध्वस्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar news BIHAR: State Women Commission issues notice to Congress leaders Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR बिहार की खबर बिहार की राजनीति बिहार न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: नीट प्रदर्शन मामले में Suprem Court ने बेदाग रिकॉर्ड वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर लगायी रोक, सभी राज्यों को रिहा करने का आदेश

    July 29, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel के लैंड मैनेजमेंट विभाग ने कदमा में की बड़ी कार्रवाई, लीज भूमि पर बने अवैध ढांचे को जेसीबी से किया ध्वस्त

    July 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स और झारखंड सरकार ने वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

    July 29, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर दबिश, चल रहा था पैसों का हिसाब,  7.59 लाख रुपये जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

    July 29, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में युवती की मौत के बाद हंगामा, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाये ये आरोप

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group