Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»New Delhi Stamped:नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में बिहार के मृतकों के हुई पहचान, हादसे में इन 9 लोगों की गई जान, मुजफ्फरपुर के एक परिवार ने 3 लोगों को खोया
    National

    New Delhi Stamped:नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में बिहार के मृतकों के हुई पहचान, हादसे में इन 9 लोगों की गई जान, मुजफ्फरपुर के एक परिवार ने 3 लोगों को खोया

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025Updated:February 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi/patna. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. रेलवे की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद यह बैठक बुलाई गई है.

    इस बैठक में रेल मंत्री को पूरी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस हादसे में बिहार के 9 लोगों की जान चली गई. अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु पर मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है.

    एक परिवार ने 11 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों को खोया

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    बिहार के मुजफ्फरपुर की सुनैना देवी को दिल्ली में अपनी बहू की चीख याद है, जिसे उन्होंने यह जानने के लिए फोन किया था कि क्या उनकी 11 साल की पोती सुरुचि प्रयागराज चली गई है. बहादुरपुर गांव की निवासी सुनैना ने बताया, “मेरी बहू के माता-पिता समस्तीपुर में रहते थे.

    वे हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे, ताकि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां जा सकें. सुनैना ने बताया कि बहू की चीख के बाद फोन कट गया और मैं किसी अनहोनी की आशंका में डूब गई. सुनैना देवी के पति नरेश साह ने बताया, “मैं एक दिहाड़ी मजदूर हूं. दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद मैं कल रात करीब 10 बजे घर पहुंचा. मैंने देखा कि मेरी पत्नी रो रही थी और कुछ बोल रही थी.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    मैं बस इतना समझ पाया कि मेरे बेटे और बहू के साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है इसलिए मैंने अपने बेटे मनोज से संपर्क करने की कोशिश की, जिससे मैं आधी रात के आसपास संपर्क कर पाया. उसने हमें बताया कि सुरुचि और उसके नाना-नानी सभी भगदड़ में कुचलकर मर गए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a family from Muzaffarpur lost 3 people New Delhi Stamped: Bihar's dead in New Delhi station stampede identified these 9 people died in the accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Dhanbad NEWS: चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुई महिला यात्री, रेलवे कर्मियों ने तत्काल पहुंचाई चिकित्सा सहायता

    August 29, 2026

    Railway News :गोरखपुर कैंट-उनौला रूट पर कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला मार्ग

    August 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    August 23, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group