Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड में बाइक चोरों का आतंक, अकेले रांची में ही 30 दिनों में 34 बाइक व स्कूटी की चोरी
Breaking News

झारखंड में बाइक चोरों का आतंक, अकेले रांची में ही 30 दिनों में 34 बाइक व स्कूटी की चोरी

News DeskBy News DeskAugust 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

RANCHI . राज्य में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है. चोर कहीं और किसी भी समय बाइक व स्कूटी की चोरी कर फरार हो जा रहे हैं. इस परेशानीी से सभी बड़े शहर के लोग परेशान हैं. गाड़ी के मालिक थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा रहे हैं लेकिन बरामदगी नहीं हो पा रही है. आंकड़ों के मुताबिक अकेले रांची के 7 थाना क्षेत्रों में पिछले 30 दिनों में ही 34 बाइकों की चोरी हुई है.

पर बरामदगी मात्र 10 बाइक की हो पाई है. चोरों के टारगेट में अस्पताल व घरों के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी है. पकड़े गए एक​ चोर ने पूछताछ में खुलासा किया कि अस्पताल व घर के बाहर खड़ी बाइक को वह टारगेट कर चोरी करता है. उसने बताया कि उसके गिरोह में कई लोग हैं. उसने साथियों का भी नाम बताया है, लेकिन पुलिस उन्हेंे नहीं पकड़ पाई है. जांच में पुष्टि हुई है कि जेल से छूटे पुराने चोर ही फिर से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं आैर नशा करने के लिए पैसा कम पड़ते ही चोरी कर रहे है.

कोकर स्थित हैदर अली निवासी नितीश कुमार अपने परिवार के इलाज के लिए 24 अगस्त को रात रातू रोड स्थित बाबा अस्पताल पहुंचे थे. बाहर निकले तो देखा कि बाइक जेएच01ईजे 1311 गायब थी. गाड़ी में लॉक भी लगा हुआ था जिसे अपराधियों ने तोड़कर वहीं फेंक दिया था. पीड़ित ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

यही हाल जमशेदपुर समेत दूसरे शहरों का है. जमशेदपुर में भी बीते दो माह में आधा दर्जन से अधिक बाइक व दोपहिया चोरी की घटनाएं हो चुकी है जिसमें पुलिस को कुछ सफलता मिली है लेकिन कोई बड़ा गिरोह अब तक पकड़ में नहीं आया.

रांची में चोरियां जगन्नाथपुर : शालीमार बाजार, हटिया, बरियातू : रिम्स, हाउसिंग कॉलोनी, कोतवाली : कचहरी व अपर बाजार, लोअर बाजार : चर्च रोड, सदर अस्पताल के पास और कांटाटोली, सदर : कोकर बाजार, रिम्स रोड और चुना भट्ठा, चुटिया : महादेव मंडा, स्टेशन रोड, लालपुर : मोरहाबादी, नगड़ा टोली और डंगराटोली, धुर्वा : शालीमार बाजार, बस स्टैंड, सुखदेवनगर : पहाड़ीटोला, मधुकम, इंद्रपुरी रोड, अरगोड़ा : सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक मार्केट के सामने और हरमू बाजार से हुई हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

पुलिस की बाइक व स्कूटी में डबल लॉक लगाने की अपील  बाइक चोरी को रोकने के लिए रांची पुलिस ने राजधानी के लोगों से सावधान रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि लोग अपनी गाड़ी में डबल लॉक का इस्तेमाल करें. इसके अलावा नो पार्किंग में कहीं भी गाड़ी नहीं लगाएं. रांची पुलिस ने यह भी कहा है कि वाहन मालिक सुरक्षित जगह पर ही गाड़ी खड़ी करने का प्रयास करें. अक्सर लोग वैसे जगह पर गाड़ी खड़ी करते हैं जहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं होता. ऐसे में चोर उक्त गाड़ी को टारगेट कर चोरी कर रहा है.

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group