Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»अरबपति कारोबारी Gautam Adani के बेटे की शादी पारंपरिक समारोह में संपन्न, 10000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा
National

अरबपति कारोबारी Gautam Adani के बेटे की शादी पारंपरिक समारोह में संपन्न, 10000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा

News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ahmedabad.अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत शुक्रवार को अपनी मंगेतर दिवा शाह के साथ एक निजी पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. शादी के समारोह में उनके दोस्तों और परिवार के लोगों का एक छोटा समूह ही मौजूद था. गौतम अदाणी ने इस वैवाहिक समारोह को साधारण ढंग से संपन्न कराने को प्राथमिकता दी. इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास में बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की.

सूत्रों ने कहा कि यहां शांतिग्राम में जैन परंपरा के अनुरूप की गई शादी के लिए बहुत कम संख्या में परिवार और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, शादी में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था. अदाणी शनिवार को कर्मचारियों के लिए एक भोज का आयोजन करेंगे.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

अदाणी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सर्वशक्तिमान ईश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गए.” उन्होंने कहा, ”यह एक छोटा और बेहद निजी समारोह था. इसलिए हम चाहते हुए भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं माफी चाहता हूं.”

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद और प्यार मांगा. अदाणी के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने 10,000 करोड़ रुपये दान करने का वादा किया है. यह राशि किफायती विश्वस्तरीय अस्पतालों और विद्यालयों के साथ ही कौशल विकास पर खर्च की जाएगी. इसके जरिये रोजगार के अवसर तैयार करने पर भी जोर होगा. एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदाणी के दो बेटे हैं. पहले बेटे करण की शादी परिधि से हुई है जो वकील और सिरिल अमरचंद मंगलदास की पार्टनर हैं. वहीं दूसरी बहू दिवा एक हीरा व्यापारी की बेटी है. शादी का जश्न दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ और पारंपरिक जैन एवं गुजराती संस्कारों के अनुरूप रस्में निभाई गईं. इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group