
जमशेदपुर।
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के बीना स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी |
विवरण इस प्रकार है –
रद्द होने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को शालीमार से चलने वाली संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी मार्ग होकर भुज जाएगी ।
👉 दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भुज से चलने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी मार्ग होकर शालीमार जाएगी ।
रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 06 से 14 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन में समाप्त होगी |
👉 दिनांक 07 से 15 अक्टूबर 2026 तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन से प्रारंभ होगी
