Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर के MGM से रेफर बिरहोर बच्चे को घंटों बाद भी अस्पताल RIMS में नहीं मिली बेड, हो गयी मौत

Ranchi. जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रांची रिम्स रेफर किये गये बिरहोर बच्चे की इलाज के अभाव में मौत हो गयी. बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 4 दिन का एक बिरहोर बच्चा बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम से रिम्स रेफर किया गया.

बच्चा जन्म के समय रोया नहीं था और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी. सेंट्रल इमरजेंसी में लाने के बाद कर्मियों ने बताया कि पीडियाट्रिक वार्ड जाकर पूछिए कि बेड खाली है या नहीं, उसके बाद वहीं एडमिट किया जाएगा परिजन बेड का पता कर लौटे और बच्चे को एंबुलेंस से पीडियाट्रिक वार्ड ले गए.

डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. बताते चलें कि चार दिन पहले रीता नाम की महिला ने एमजीएम जमशेदपुर में बच्चे को जन्म दिया था. नॉर्मल डिलीवरी थी, लेकिन बच्चे को सांस लेने में परेशानी थी. बिरहोर बच्चे की मौत के मामले में रिम्स प्रबंधन ने कहा कि बच्चे को भर्ती करने में देरी नही हुई थी. जबकि मौत के बाद उनके परिजनों को मोक्ष वाहन भी उपलब्ध कराए गए थे.

Exit mobile version