

Ranchi. रांची के सिदो-कान्हू उद्यान के पास एक फ्लैट में 61 वर्षीय सेवानिवृत्त नौकरशाह का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मूल रूप से बिहार के पटना के निवासी सुनील कुमार सिंह एक साल पहले रांची के उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने बताया कि रविवार को लालपुर थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू उद्यान के पास स्थित एक फ्लैट में उनका शव पंखे के हुक से बंधे फंदे से लटका मिला। लालपुर थाने के उप-निरीक्षक उत्तम कुमार ने कहा, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वह यहां फ्लैट में अकेले रह रहे थे, जबकि उनका परिवार पटना में था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या की है, क्योंकि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पुलिस ने आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें सिंह ने अपनी उम्र संबंधी बीमारियों से हो रही तकलीफ को बयां किया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Jharkhand: Body of retired official from the post of deputy development commissioner was found hanging from a trap in the flat Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

