Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP Election National President: नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा 20 जनवरी को, निर्विरोध चुने जा सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन
    Breaking News

    BJP Election National President: नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा 20 जनवरी को, निर्विरोध चुने जा सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि इस पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे और अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि कोई और नेता इस मुकाबले में शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी संगठन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच दाखिल किया जा सकेगा और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस ले सकेंगे।

    उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की छानबीन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी। लक्ष्मण ने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन नए चुने गए भाजपा अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। नवीन भाजपा अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा की जगह ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नवीन की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    नड्डा को भी जून 2019 में पहले भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और बाद में 20 जनवरी, 2020 को उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे नितिन नवीन (45) को पार्टी में सक्रिय रहने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है जो संगठन से गहराई से जुड़े हैं। उनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की है। नवीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं और दो बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    acting president Nitin Naveen may be elected unopposed. BJP Election National President: The name of the new BJP president will be announced on January 20 BJP Election National President: नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा 20 जनवरी को निर्विरोध चुने जा सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group