



Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आगामी 16 एवं 17 मई को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक राजनीतिक कार्यशैली, संगठनात्मक दायित्वों एवं नेतृत्व कौशल से परिचित कराना है।
आयोजन की सफलता एवं विस्तृत रूपरेखा तय करने को लेकर गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में जिला कार्ययोजना बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही प्रभारी के रूप में शामिल हुए। वहीं, बैठक में प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं, पंजीयन, आवास, भोजन, आवास, अनुशासन, पार्किंग एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के अंत में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से अपेक्षितजनों को आमंत्रण पत्र भेंट कर प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया गया।
बैठक में स्वागत संबोधन सह विषय प्रवेश कराते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यपद्धति एवं राष्ट्रवादी मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है। पहले चरण में महानगर के विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं और अब दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं के लिए 36 घंटे के इस प्रशिक्षण वर्ग में रात्रि विश्राम सहित पूर्ण सहभागिता अनिवार्य होगी।
बैठक के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने संगठनात्मक विषयों के साथ एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 15 मई से 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में किसानों के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर आयोजित इस राज्यव्यापी आंदोलन के माध्यम से पार्टी राज्य सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों की याद दिलाएगी और उन्हें जनता के बीच उजागर करेगी।
उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से राज्य के कई जिलों में किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। भाजपा किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पूर्व किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली, सस्ती दरों पर खाद-बीज एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराने सहित कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार इन वादों को भूल गई। धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता हेमंत सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को जनता के समक्ष उजागर करेंगे।
प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ उन्हें पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यसंस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की ऊर्जा और शक्ति का केंद्र होता है। यह आयोजन कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक दक्षता को निखारने का मंच बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उत्साह, अनुशासन और भव्यता के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।
प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सामूहिक सहभागिता और समर्पण के साथ प्रशिक्षण वर्ग को यादगार एवं ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए जुटना होगा।
बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, खेमलाल चौधरी, मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, रमेश बास्के, मंडलाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, अभिनव सिन्हा, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, रंजीत सिंह, रितेश झा, बापन बनर्जी, युवराज सिंह, विकास शर्मा, जुगनू वर्मा, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, कृष्ण पद सिंह, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, निधु दास, राकेश चौबे, मधुसूदन महतो, अनिल मोदी, विजय तिवारी, कमलेश सिंह, पवन सिंह, मंटू चरण दत्ता समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



