Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी
Breaking News

Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

News DeskBy News DeskJuly 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi .भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अगले चार दिनों के दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया है। इसके बाद छह से आठ जुलाई तक ‘येलो’ अलर्ट जारी रहेगा।

आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि मंगलवार को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘शनिवार के लिए राज्य के सभी 24 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। छह जुलाई से आठ जुलाई तक ‘येलो’ अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।’’

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

पिछले 24 घंटों के दौरान पलामू जिले के डालटनगंज में राज्य में सर्वाधिक 54.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राज्य में सबसे गर्म बोकारो थर्मल रहा जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।दक्षिण-पश्चिम मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा था और 30 जून तक पूरे राज्य में सक्रिय हो गया। राज्य में जून के दौरान सामान्य से 54 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 20, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026
Recent Post

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 20, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

November 20, 2026

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group