Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»BJP Manifesto Announce: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के ‘पंच प्रण’ में 5 लाख नौकरियों, महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक देने का वादा, युवाओं को दो साल तक हर माह ₹2000
    Headlines

    BJP Manifesto Announce: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के ‘पंच प्रण’ में 5 लाख नौकरियों, महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक देने का वादा, युवाओं को दो साल तक हर माह ₹2000

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024Updated:October 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को ‘पंच प्रण’ जारी किया, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सभी के लिए घर का वादा किया गया है. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में यहां ‘पंच प्रण’ जारी किया. झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. झारखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने को रेखांकित करने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र की 25 और मुख्य बातें जारी करेगी.

    इसके साथ पार्टी अंत में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 150-सूत्री दस्तावेज जारी करेगी. झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है. ‘पंच प्राण’ की विस्तार से चर्चा करते हुए मरांडी ने कहा कि राज्य के परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे. इसके अलावा, साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. उन्होंने कहा, इसके अलावा सरकारी विभागों में रिक्त 2,87,500 पदों को भरा जाएगा. पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पद भरे जाएंगे. मरांडी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को दो साल तक 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी देगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें. उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत ‘गोगो-दीदी’ योजना शुरू करेगी और इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा, पार्टी के घोषणापत्र में जतायी गयी प्रतिबद्धताओं में सभी के लिए आवास भी शामिल है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    100 rupees per month to women 2 BJP Manifesto Announce: Before Jharkhand assembly elections BJP's 'Panch Prana' promises 5 lakh jobs ₹2000 per month to youth for two years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group