Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल
Breaking News

BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

News DeskBy News DeskAugust 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सोमवार को सदन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सवाल उठाने के बाद सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होना ”संसदीय प्रणाली में अच्छी प्रथा नहीं मानी जाती।” मानसून सत्र के तीसरे दिन पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, महतो ने ने प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछने के लिए भाजपा विधायकों नागेंद्र महतो, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह और राज सिन्हा के नाम पुकारे। जब विधायकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो अध्यक्ष ने कहा, ”सदन में सवाल उठाना और फिर उसकी कार्यवाही में शामिल न होना संसदीय प्रणाली में अच्छी प्रथा नहीं माना जाती।”

बाद में, रांची के विधायक सिंह ने कहा कि कथित भर्ती परीक्षा अनियमितताओं को लेकर हुए प्रदर्शन के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वह विधानसभा में उपस्थित नहीं हो सके। सिंह ने कहा, ”मैं उन भाजपा नेताओं में शामिल था, जो भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने हमें सुबह करीब 10:30 बजे हिरासत में ले लिया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें फिलहाल खेलगांव स्थित एक अतिथि गृह में रखा है। सिंह ने सवाल किया, ”ऐसी स्थिति में हम सदन की कार्यवाही में कैसे शामिल हो सकते थे?” सिंह ने कहा कि वह तीन दशक से अधिक समय से संसदीय व्यवस्था का हिस्सा हैं और शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि वह सदन की कार्यवाही से अनुपस्थित रहे हों। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहली अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा जैसे महत्वपूर्ण दिन पूरा विपक्ष सदन से अनुपस्थित है।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

उन्होंने दावा किया, ”कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ चर्चा हुई थी और यह तय किया गया था कि पहली अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा के दौरान छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों तथा सूखे की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। ऐसे महत्वपूर्ण दिन विपक्ष का सदन में अनुपस्थित रहना दर्शाता है कि उसे संसदीय व्यवस्था में कोई विश्वास नहीं है।”

इससे पहले, भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह अगस्त से शुरू हुआ था। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सात अगस्त को सदन में पेश किया था।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group