Site icon Lahar Chakra

BJP Protest: हूल दिवस समारोह के दौरान आदिवासियों पर ‘पुलिस कार्रवाई’ के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Saraikela. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने साहिबगंज में ‘हूल दिवस’ समारोह के दौरान आदिवासियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया. भोगनाडीह क्षेत्र में ‘हूल दिवस’ (विद्रोह दिवस) के अवसर पर आयोजित आधिकारिक समारोह से पहले साहिबगंज जिले के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर एक मंच को ध्वस्त करने का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह पर पुलिस ने सोमवार को आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.
भाजपा सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में आज सरायकेला के गैरेज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
पुतला दहन के बाद एक विज्ञप्ति जारी कर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कल हूल दिवस जैसे पावन अवसर पर आदिवासियों को बर्बरता से पीटा गया. यह अमानवीय है, लोकतंत्र पर गहरा धब्बा है. हेमंत सरकार खुद को आदिवासियों का हितैषी बताती है, पर उसका रवैया अंग्रेजी हुकूमत जैसा है.

Exit mobile version