Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»भाजपा ने 10 वादों को लेकर केजरीवाल को घेरा, कहा- जो कहते हैं वो कभी करते नहीं
Headlines

भाजपा ने 10 वादों को लेकर केजरीवाल को घेरा, कहा- जो कहते हैं वो कभी करते नहीं

News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने नए साल के पहले दिन अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए 10 वादों को लेकर घेरा. भाजपा ने केजरीवाल पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो वादे किए उसे भी 10 सालों में पूरा नहीं किया. वे जो कहते हैं, करते नहीं हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 वादे गिनाते हुए कहा कि केजरीवाल ने बिजली की दरें कम करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, शिक्षा प्रणाली में सुधार करने, स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने, स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने, लैंडफिल हटाने, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, झुग्गीवासियों के लिए आवास, असुरक्षित बिजली के तारों से राहत का वादा किया और यमुना को साफ करने का भी वादा किया था. इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया. उनके कार्यकाल के 10 साल के बाद स्थिति ऐसी है कि 23 जुलाई 2024 को इन तारों के कारण एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. उन्होंने वादा किया था कि वे कूड़े के ढेर साफ करेंगे. हालांकि, बताया जा रहा है कि दिल्ली में कूड़े के ढेर की ऊंचाई 8 मीटर बढ़ गई है.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हर वरिष्ठ नेता को भ्रष्टाचार के लिए जेल जाना पड़ा है. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और संसद में पार्टी के नेता, तीनों ही जेल जा चुके हैं. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पहले कभी इतना विविध भ्रष्टाचार नहीं देखा गया होगा. उनके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए, अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में घोटाले के लिए, नरेश बाल्यान को माफिया से संबंधों के लिए जेल भेजा गया.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि आज के समय में सभी राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हमने यह नजरिया बदला और राजनीति में प्रमाणिकता को स्थापित किया. जबकि आम आदमी पार्टी दूसरी स्ट्रीम है, जो कहती है वो कभी नहीं करती. उन्होंने कहा कि केजरीवाल दावा करते हैं कि वह दुनिया का सबसे शानदार शिक्षा प्रबंधन दिल्ली में देंगे लेकिन इसको लेकर अदालत में तीखी टिप्पणी की जा चुकी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group