Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»BJP की परिवर्तन यात्रा 20 से तीन अक्तूबर तक, बांग्लादेश घुसपैठ होगा मुख्य मद्दा, कोल्हान में चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 को प्रारंभ होगी
    Headlines

    BJP की परिवर्तन यात्रा 20 से तीन अक्तूबर तक, बांग्लादेश घुसपैठ होगा मुख्य मद्दा, कोल्हान में चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 को प्रारंभ होगी

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रदेश भाजपा हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी. परिवर्तन यात्रा को लेकर पार्टी नारा दिया है-न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे. परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पार्टी के छह सांगठनिक प्रमंडलों में निकाली जायेगी. यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम, 65 सार्वजनिक रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे. पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी. हजारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी. दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और एक अक्तूबर को संपन्न होगी. संताल परगना प्रमंडल की यात्रा 20 सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को संपन्न होगी. धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26 सितंबर को संपन्न होगी. वहीं कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और दो अक्तूबर को संपन्न होगी.

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh infiltration will be the main issue BJP's Parivartan Yatra from 20th to 3rd October will start from Chitteshwar Dham Baharagora in Kolhan on 23rd
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026
    Recent Post

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर टेंडर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते

    August 7, 2026

    Jamshedpur: सर्च अभियान के पांचवें दिन मिला एनआइटी के छात्र का शव सोनारी दोमुहानी से मिला

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group