Site icon Lahar Chakra

अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली कॉलेज छात्रा की बॉडी, पुलिस जुटी जांच में

Khunti : खूंटी में बिरसा कॉलेज की एक छात्रा की बॉडी फंदे पर लटकी हालत में मिली. उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी. मृतका की शिनाख्त छाया कुमारी उर्फ चुलबुली के तौर पर की गयी. करीब 18 साल की चुलबुली तोरपा प्रखंड के अंगराबारी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी. उसके पिता का नाम सुरेश पांडेय है.

मृतका के घरवालों का कहना है कि बीते सोमवार कॉलेज से लौटने के बाद छाया अपने कमरे में चली गयी. कुछ देर बाद वह फंदे पर लटकी हालत में मिली. शाम करीब छह बजे परिजनों ने जब यह जाना तो, उसे फंदे से नीचे उतारा और जल्दबाजी में लेकर खूंटी के सदर अस्पताल भागे. डॉक्टरों ने जांच के बाद छाया उर्फ चुलबुली को मृत घोषित कर दिया.

मामले की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पुलिस को दी गयी. मिली सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद चुलबुली की बॉडी उसके परिजनों को सौंप दी गयी. फिलहाल चुलबुली की मौत के पीछे छुपे राज पुलिस नहीं खोल पाई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Exit mobile version