Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Bokaro Accident: बोकारो के कसमार में एनएच 23 पर भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड कर दिया जाम, जानें कैसे हुआ हादसा
    Crime

    Bokaro Accident: बोकारो के कसमार में एनएच 23 पर भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड कर दिया जाम, जानें कैसे हुआ हादसा

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024Updated:December 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में शुक्रवार की देर शाम एनएच 23 पर सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, दांतू के चटनिया मोड़ पर पेटरवार प्रखंड के उतासारा निवासी देला नायक (उम्र 50 वर्ष) की मौत ट्रैक्टर के डाला में लदे गोबर से दब कर हो गयी. इससे वहां जाम लग गया. जाम के कारण घटना स्थल के पास खड़े टेलर से एक बोलेरो के टकरा जाने से उसमें सवार गोला प्रखंड के सूतरी गांव के पांच लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, एनएक 23 पर दांतू से कथारा जाने वाले चौक (चटनियां मोड़) पर गोबर लदा एक ट्रैक्टर कथारा की ओर मुड़ रहा था.

    इसी दौरान तेज गति से एक हाइवा आया और उस ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. इससे गोबर लता ट्रैक्टर पलट गया. घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर भाग कर गांव चला गया. उसके बाद उसने वहां गांव वालों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसमें बैठा उसका सहयोगी देला नायक ट्रैक्टर में लदे गोबर में दब गया है. गांव के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक देला नायक की मौत गोबर से दब कर हो चुकी थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चटनिया मोड़ के पास रोड को जाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसी बीच, घटना से करीब एक किलोमीटर दूर दांतू के डाक बंगला के पास तक लगे जाम में फंसे एक ट्रेलर में जैनामोड़ की ओर से पेटरवार की ओर जा रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी.

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ट्रेलर के पिछले हिस्से में फंस गया और उसमें सवार पांच व्यक्ति की मौत हो गयी. सभी गोला थाना क्षेत्र के सुतरी गांव थे. घटना की सूचना पाकर कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मृतकों को बोलेरो से निकाल कर जैनामोड़ रेफरल अस्पताल भेजा. इधर, खबर लिखे जाने तक एनएच जाम था. मुआवजे की बात चल रही थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Angry villagers blocked the road Bokaro Bokaro Accident: Horrific road accident on NH 23 in Kasmar know how the accident happened six dead
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group