Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bokaro Firing : बोकारो में फल विक्रेता को गोली मारकर भाग रहे बिहार पुलिस के जवान कोडरमा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News

    Bokaro Firing : बोकारो में फल विक्रेता को गोली मारकर भाग रहे बिहार पुलिस के जवान कोडरमा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Koderma. बोकारो जिले के सेक्टर चार स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया. घटना में विवेक कुमार साह नामक युवक को गोली मारी गई थी. तफ्तीश के दौरान यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस के जवान हैं. घटना के तुरंत बाद सभी जवान कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे. लेकिन कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान इन्हें धर दबोचा गया.

    गिरफ्तार किए गए तीनों जवान बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और लड़का-लड़की के व्यक्तिगत मामले को लेकर बोकारो पहुंचे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी मार्केट में हुई यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित नहीं थी. अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि गोली गलती से चल गई और वे डर के मारे वापस पटना लौट रहे थे. हालांकि पुलिस इस बयान की पुष्टि करने से पहले सभी एंगल से जांच कर रही है. कोडरमा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया है. वहीं, इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी तरह गोपनीयता बरत रही है. कोडरमा एसपी स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और बोकारो पुलिस की एक टीम कोडरमा पहुंच चुकी है, जो आरोपियों की पहचान और आगे की पूछताछ जुट गई है.

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar police personnel Bokaro firing fruit vendor in Bokaro Koderma police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group