Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bokaro: लेवी के लिए उग्रवादियों ने सड़क बनाने वाली कंपनी के डोजर व रोलर को फूंका
    Headlines

    Bokaro: लेवी के लिए उग्रवादियों ने सड़क बनाने वाली कंपनी के डोजर व रोलर को फूंका

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro.जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ के कोचागोड़ा के समीप सड़क निर्माण कार्य (भारत माला प्रोजेक्ट) में लगे एक डोजर व रोलर में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के उग्रवादियों ने आग लगा दी. उग्रवादियों ने लेवी के लिए जैनामोड़ से गोला तक सड़क निर्माण करा रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के डोजर व रोलर को आग के हवाले किया है. घटना रविवार की देर रात लगभग 12.30 बजे की है. थाना से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. बता दें कि एनजी प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जैनामोड़ से गोला मगनपुर तक फोरलेन कार्य किया जा रहा है.

    प्रोजेक्ट का कार्यालय जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित कसमार सड़क के किनारे है. आगजनी के बाद पीएलएफआइ के केंद्रीय संगठन ने यादव जी के नाम से मौके पर कई पोस्टर भी छोड़े हैं. इसमें पीएलएफआइ के यादव जी के नाम से संदेश था. पोस्टर में पांच करोड़ रुपये मांगे जाने की बात लिखी गयी थी. घटना के वक्त स्थल पर कंपनी के कर्मचारी व अन्य वाहन भी खड़े थे. कर्मचारियों के अनुसार दो व्यक्ति काले रंग के कपड़े पहने हुए थे. दोनों का चेहरा ढका हुआ था. रोलर व डोजर को आग को हवाले करने के बाद जंगल की तरफ भाग निकले. घटना के बाद मौके पर पहुंची जरीडीह पुलिस ने पोस्टर जब्त कर लिया, वहीं देर रात फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझायी. एक पेड़ में लगे पोस्टर को जब्त किया.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bokaro news For levy militants burnt the dozer and roller of the road construction company
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group