Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सॉरी! मम्मी-पापा, मुझे नहीं मिला मेरे मन का सब्जेक्ट… बोकारो में महिला डॉक्टर ने Sucide Note में इतना लिखा और फांसी के फंदे पर झुल गयी
    Breaking News

    सॉरी! मम्मी-पापा, मुझे नहीं मिला मेरे मन का सब्जेक्ट… बोकारो में महिला डॉक्टर ने Sucide Note में इतना लिखा और फांसी के फंदे पर झुल गयी

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय छात्रा का शव छात्रावास के उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया. सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. आर्या झा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. 29 वर्षीय डॉ. आर्या झा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत गुरुवारा गांव की रहने वाली थीं. वह हॉस्पिटल से जुड़े डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थीं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपने चुने हुए क्षेत्र से संतुष्ट नहीं थी. छात्रा की पहचान आर्या कुमारी झा के रूप में हुई है. बोकारो शहर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आलोक रंजन ने कहा, ‘‘आर्या के छात्रावास के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने चिकित्सा विज्ञान की अपनी चयनित शाखा के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया है.

    ‘डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड’ (डीएनबी) की प्रथम वर्ष की छात्रा आर्या ने हाल ही में बोकारो जनरल अस्पताल के स्त्री रोग पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा डीएनबी की स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की जाती है. डीएसपी ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही डीएनबी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था, लेकिन वह अपने फैसले से संतुष्ट नहीं थी.

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    उन्होंने कहा कि जब आर्या के कमरे में उसके साथ रहने वाली छात्रा अपनी ड्यूटी के बाद छात्रावास के कमरे में लौटी, तो उसने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है. अधिकारी ने कहा कि बार-बार खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने छात्रावास की अन्य चिकित्सकों को सूचित किया. दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने पाया कि आर्या का शव कमरे में एक फंदे से लटका है.

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bokaro Medical Student Sucide: The body of a medical student was found hanging from a noose in the hostel room know what was written as the reason for suicide suicide note recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    June 27, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group