Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»33 रेलवे स्टेशनों पर बुकिंग एजेंट की होगी बहाली, 10वीं पास करें अप्लाई, मिलेगा कमीशन
    Bihar

    33 रेलवे स्टेशनों पर बुकिंग एजेंट की होगी बहाली, 10वीं पास करें अप्लाई, मिलेगा कमीशन

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    PATNA. सोनपुर रेल मंडल (Sonpur Rail Mandal) ने समस्तीपुर समेत 33 रेलवे स्टेशनों पर जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक (Ticket Booking Agent) की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह पहल न केवल बेरोजगार युवाओं को एक नया अवसर देगी, बल्कि यात्रियों को टिकट खरीदने में भी सहूलियत मिलेगी.

    रेलवे के इस फैसले से मैट्रिक पास युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे द्वारा अधिकृत किया जाएगा कि वे अपने संबंधित स्टेशनों पर साधारण टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट जारी कर सकें.
    रेलवे ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय, शाहपुर पटोरी, उजियारपुर, मोहिद्दीनगर, पूसा, विद्यापतिनगर, कर्पूरीग्राम समेत कुल 33 रेलवे स्टेशनों पर टिकट एजेंट बहाल करने का निर्णय लिया है.

    इसके अलावा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, बेगूसराय, सोनपुर, मानसी, नवगछिया, महेशखूंट, दिघवारा, सेमापुर, बछवारा, देसरी, काढ़ागोला, कुर्सेला, गरौल, महानार रोड, लखमीनिया, नारायणपुर, लाखों, तेघरा, भगवानपुर जैसे स्टेशनों को भी इस योजना में शामिल किया गया है.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि यह कमीशन-आधारित कार्य होगा. चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक यात्री टिकट पर 2 रुपये और मासिक सीजन टिकट पर 5 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा.

    उन्हें तीन वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यदि उनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उन्हें बीच में भी हटाया जा सकता है.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    मैट्रिक पास युवा कर सकते हैं आवेदन

    इस योजना के तहत मैट्रिक पास युवा आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, टिकट बुकिंग कार्य शुरू करने के लिए उन्हें अपने टर्मिनल उपकरण, सीपीयू, कीबोर्ड, प्रिंटर और नेटवर्क पैनल का खर्च खुद उठाना होगा. प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं एजेंट्स की होगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को 9 अप्रैल तक आवेदन जमा करना होगा. आवेदन प्रक्रिया सोनपुर रेल मंडल के माध्यम से पूरी की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10th pass candidates can apply and get commission Booking agents will be appointed at 33 railway stations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group