Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»#BoycottTurkey:भारत का बड़ा फैसला, तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी रद्द
    Breaking News

    #BoycottTurkey:भारत का बड़ा फैसला, तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी रद्द

    News DeskBy News DeskMay 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने बृहस्पतिवार को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में’ तुर्किये की जमीनी रखरखाव से जुड़ी कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लि. की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी. यह फैसला तुर्किये का पाकिस्तान का समर्थन करने और वहां के आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हाल के हमलों की आलोचना के कुछ दिन बाद आया है. तुर्किये स्थित सेलेबी की इकाई सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया, नौ हवाई अड्डों – मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा (जीओएक्स), अहमदाबाद और चेन्नई में सेवाएं प्रदान करती है. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने एक आदेश में कहा, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लि. के संबंध में सुरक्षा मंजूरी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है. तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हाल के हमलों की आलोचना की.

    पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर तुर्किये के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया. तुर्किये के पाकिस्तान के पक्ष में रुख को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में वहां के सामान और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है. कुछ ऑनलाइन यात्रा पोर्टल और एसोसिएशन ने भी लोगों को तुर्किये की यात्रा न करने के लिए सलाह जारी की है.
    सेलेबी की वेबसाइट के अनुसार, भारत में इसकी उपस्थिति तीन अलग-अलग इकाइयों के रूप में तेजी से बढ़ी.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    कंपनी ने भारत में अपना पहला कदम एक संयुक्त उद्यम के रूप में रखा, जिसका उद्देश्य मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्यापक और विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करना था. वेबसाइट के अनुसार, एक साल के भीतर, सेलेबी को भारत में सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के रूप में जमीनी रखरखाव और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया के रूप में कार्गो सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजीकृत किया गया.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    #BoycottTurkey: India's big decision Turkey's company Celebi Airport Services India's security clearance revoked
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group