Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BPSC : बीपीएससी अभ्यर्थियों को उकसाने के घेरे में आये प्रशांत किशोर, पार्टी अध्यक्ष 700 के खिलाफ एफआईआर
    Bihar

    BPSC : बीपीएससी अभ्यर्थियों को उकसाने के घेरे में आये प्रशांत किशोर, पार्टी अध्यक्ष 700 के खिलाफ एफआईआर

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बीपीएससी अभ्यर्थियों को उकसाने के आरोप में जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर समेत 700 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. इसमें प्रशांत किशोर सहित कुल 21 लोगों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी सरकारी आदेश की अवहेलना कर अनधिकृत रूप से लोगों की भीड़ इकट्ठा कर उन्हें उकसाने और विधि–व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में दर्ज की गई है.

    प्राथमिकी के संबंध में जिला प्रशासन ने कहा है कि 28 दिसंबर की शाम में जन सुराज पार्टी ने पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के सामने छात्र संसद के आयोजन की सूचना जारी की थी. कुछ घंटों के बाद पटना जिला प्रशासन ने नियमानुसार अस्वीकृत करते हुए आवेदक को ससमय सूचित कर दिया था. प्रशासन का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी 29 दिसंबर 2024 को प्रशांत किशोर ने गांधी मूर्ति के समीप अनधिकृत रूप से भीड़ को इकट्ठा कर उन्हें उकसाया और विधि–व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की.

    जिला प्रशासन का यह भी आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के साथ प्रशांत किशोर ने जेपी गोलंबर तक बिना अनुमति के जुलूस निकाला और सड़क जाम किया. इतना ही नहीं वहां पर कर्तव्य पर मुस्तैद दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का–मुक्की भी की. इन लोगों पर यह भी आरोप है कि भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए लाउड स्पीकर को भी इनलोगों ने क्षतिग्रस्त किया. प्रशासन द्वारा बार–बार अनुरोध करने के बाद भी इन लोगों ने प्रशासन के दिशा–निदेशों का उल्लंघन करते हुए लोक व्यवस्था को भंग किया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इन पर दर्ज हुआ एफआईआर

    मनोज भारती (अध्यक्ष जन सुराज पार्टी)
    रह्मांशु मिश्रा, कोचिंग संचालक
    निखिल मणि तिवारी
    ⁠सुभाष कुमार ठाकुर
    ⁠शुभम स्नेहिल
    ⁠प्रशांत किशोर (+2 बाउंसर)
    ⁠आनंद मिश्रा
    ⁠आर के मिश्रा (राकेश कुमार मिश्रा )
    ⁠विष्णु कुमार
    ⁠सुजीत कुमार (सुनामी कोचिंग)
    सहित कुल 21 नामजद और 600–700 अज्ञात

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BPSC: Prashant Kishor accused of inciting BPSC candidates FIR lodged against party president and 600 others
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group