Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BPSC : बीपीएससी परीक्षा के दौरान पेपर लीक की अफवाह, आयोग ने साजिश करार दिया, कार्रवाई का वादा किया
    Bihar

    BPSC : बीपीएससी परीक्षा के दौरान पेपर लीक की अफवाह, आयोग ने साजिश करार दिया, कार्रवाई का वादा किया

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna . बिहार के एक परीक्षा केंद्र पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की शुक्रवार को फैली अफवाह को आयोग ने साजिश करार देते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी. राजधानी पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी की 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2024 का शुक्रवार को आयोजन किया गया था, लेकिन 300-400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए इसका बहिष्कार किया.

    बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने बताया कि राज्य भर के 900 से अधिक केंद्रों पर शुक्रवार को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से परीक्षा का आयोजन किया गया और इसमें करीब पांच लाख अभ्यर्थी शामिल हुए. परमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बीपीएससी की 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी. राज्य भर के 912 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था और उनमें से 911 केंद्रों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से परीक्षा हुई.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    उन्होंने बताया, ‘पटना के एक केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने निरीक्षकों से प्रश्नपत्र छीन लिए और वे यह चिल्लाते हुए परीक्षा हॉल से बाहर निकल गए कि प्रश्नपत्र लीक हो गया है. इन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ये किसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होते हैं… हम उनकी पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं.

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BPSC: Rumor of paper leak during BPSC exam commission called it a conspiracy promised action
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bihar Land Reform: बिहार में भूमि सुधार के 46 लाख लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

    June 11, 2026

    Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, नीतीश रहे मौजूद, सरकार बनाने का दावा पेश, आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    April 15, 2026

    Bihar Politics : बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारी

    April 13, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group