Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BREAKING : रांची पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू का किया एनकाउंटर, रायपुर जेल से रांची ला रही थी पुलिस
    Breaking News

    BREAKING : रांची पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू का किया एनकाउंटर, रायपुर जेल से रांची ला रही थी पुलिस

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • रामगढ़ के पास उसे छुड़ाने के पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में भाग रहा अमन साहू ढेर, एक जवान भी घायल 

    रांची  झारखंड के अपराध जगत से बड़ी खबर आ रही है. रांची पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मारा गिराया है. मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था. इस दौरान पलामू में पुलिस की गाड़ी की दुर्घटना हो गयी. पुलिस के अनुसार इसका फायदा उठाकर अमन साहू सिपाही की राइफल छीन कर भागने लगा. पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग की. इसके बाद पुलिस की कार्रवाई में वो मारा गया. इस मुठभेड़ में एक जवान के भी घायल होने की खबर है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    बीते शुक्रवार को रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग और शनिवार को हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या के मामले में पुलिस को अहम साहू की तलाश थी. दोनों घटनाओं में उसकी  संलिप्तता सामने आयी थी. कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर गोली चलाने की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी अमन साहू ने ली थी. इसलिए छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल में बंद अमन साहू को पुलिस कस्टडी में रांची लाया जा रहा था. तभी यह घटना घटी.

    डीजीपी ने कहा था जेल से साजिशें कर रहे अपराधी 

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि ज्यादातर अपराधों की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और उसे आपराधिक गिरोहों की मदद से अंजाम दिया जाता है. गुप्ता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने ‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’ को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. गुप्ता ने कहा कि संगठित आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने के लिए झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को लगाया गया है और राज्य भर की जेलों में छापेमारी की जा रही है. इसके बाद अहम साहू का एनकाउंटर पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

    इंसास लूटकर भागने की कोशिश में मारा गया 

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    उधर रायपुर से लल्लूराम.COM की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस हिरासत में ले जाते समय एनकाउंटर में मार गिराया गया है. जानकारी के मुताबिक, अमन साहू को रायपुर जेल से झारखंड लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में रामगढ़ के पास अमन गैंग के लागों ने पुलिस के काफिले पर पहले बम से हमला किया. इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अमन साहू  ने पुलिस की इंसास राइफल लूट ली और भागने लगा, जिस पर पुलिस ने पीछा किया.

    इस दौरान अमन साव के साथियों ने उसे छुड़ाने के पुलिस पर हमला कर दिया, जवाबी कार्रवाई में अमन साहू ढेर हो गया. गैंगस्टर के साथियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस जवान के घायल होने की खबर है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पहले से अमन साहू के भागने की आशंका थी, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है. अमन साहू पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BREAKING: Ranchi police encounters gangster Aman Sahu police was bringing him from Raipur jail to Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group