Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BSNL New Offer: बीएसएनएल ने दिवाली पर नए ग्राहकों के लिए सिर्फ ₹1 रुपये में 4जी सेवा की पेशकश की
    Breaking News

    BSNL New Offer: बीएसएनएल ने दिवाली पर नए ग्राहकों के लिए सिर्फ ₹1 रुपये में 4जी सेवा की पेशकश की

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने बुधवार को दिवाली के अवसर पर नए ग्राहकों के लिए केवल एक रुपये में एक महीने तक 4जी सेवा देने वाली खास पेशकश की. भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत नए ग्राहकों को 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक 4जी सेवा मुहैया कराई जाएगी. दूरसंचार कंपनी ने कहा, “बीएसएनएल ने दिवाली मनाने के लिए नए ग्राहकों को केवल एक रुपये के शुल्क पर 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है.

    यह पेशकश एक महीने तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मान्य रहेगी. इस योजना के तहत नए ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक मुफ्त सिम कार्ड मिलेगा. बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा, “यह दिवाली बोनांजा प्लान ग्राहकों को हमारी स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क सेवाओं का अनुभव कराने का अवसर देता है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    हमें विश्वास है कि हमारी सेवा गुणवत्ता, कवरेज और भरोसेमंद ब्रांड ग्राहकों को मुफ्त अवधि के बाद भी हमारे साथ बनाए रखेंगे. कंपनी ने अगस्त में भी इसी तरह की पेशकश की थी जिसे ग्राहकों का भरपूर समर्थन मिला था. बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता आधार में 1.38 लाख से अधिक नए ग्राहक जुड़ गए थे.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BSNL New Offer: BSNL offers 4G service for just ₹1 for new customers this Diwali BSNL New Offer: बीएसएनएल ने दिवाली पर नए ग्राहकों के लिए सिर्फ ₹1 रुपये में 4जी सेवा की पेशकश की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group