Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Budget Expectations: 23 को आम बजट, एनपीएस, आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं घोषणाएं, आयकर में राहत की उम्मीद कम; पढ़ें अर्थशास्त्रियों ने क्या कहा?
    Headlines

    Budget Expectations: 23 को आम बजट, एनपीएस, आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं घोषणाएं, आयकर में राहत की उम्मीद कम; पढ़ें अर्थशास्त्रियों ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस सप्ताह पेश होने वाले आम बजट में नई पेंशन प्रणाली और आयुष्मान भारत जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर कुछ घोषणाएं हो सकती है। हालांकि, आयकर के मामले में राहत की उम्मीद कम है. उनका यह भी कहना है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे पर जोर, ग्रामीण और कृषि संबंधी आवंटन बढ़ने और सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाये जाने की संभावना है.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 के लिए लगातार सातवीं बार और नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार यानी 23 जुलाई को लोकसभा में पेश करेंगीं.

    सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर उम्मीद

    बजट में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर उम्मीद के बारे में पूछे जाने पर जाने-माने अर्थशास्त्री और राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) में प्रोफेसर एन आर भानुमूर्ति ने कहा, ‘बजट में एनपीएस और आयुष्मान भारत पर कुछ घोषणाओं की उम्मीद है. पेंशन योजनाओं को लेकर राज्यों के स्तर पर काफी चर्चा हुई है. केंद्र सरकार ने एनपीएस (नई पेंशन प्रणाली) को लेकर समिति भी गठित की थी. प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत के बारे में कुछ बातें कही हैं. ऐसे में दोनों योजनाओं में कुछ घोषणाओं की उम्मीद की जा सकती है.

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा था कि 70 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी का ध्यान निवेश के जरिये लोगों के मान-सम्मान और बेहतर जीवन तथा रोजगार सुनिश्चित करने पर है.

    एनपीएस और आयुष्मान भारत के बारे में अर्थशास्त्री और शोध संस्थान आरआईएस (विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली) के महानिदेशक सचिन चतुर्वेदी ने कहा, ‘यह काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। प्रमुख कार्यक्रम पहले से ही पूर्ण लक्ष्य तक पहुंचने के करीब हैं… इस दिशा में नए उपायों की उम्मीद की जा सकती है.’

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    इस संबंध में एनआईपीएफपी में प्रोफेसर लेखा चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘महामारी के बाद की राजकोषीय रणनीति में सामाजिक सुरक्षा योजनाएं महत्वपूर्ण हैं. हालांकि, स्वास्थ्य क्षेत्र में बीमा योजनाएं इस प्रणाली को और अधिक महंगा बनाती हैं. बीमा योजनाओं के बजाय हमें मजबूत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता है.

    प्रत्यक्ष कर नीति पर क्या असर?

    लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बीच बजट में कर मोर्चे पर राहत के बारे में पूछे जाने पर भानुमूर्ति कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि चुनाव नतीजों का प्रत्यक्ष कर नीति पर असर पड़ेगा। चूंकि निजी खपत चिंता का विषय है, ऐसे में जीएसटी परिषद को अपनी दरों को कम करने पर विचार करना चाहिए, खासकर तब जब कर संग्रह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है।’’ चतुर्वेदी ने भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि बजट में इस संबंध में कुछ होगा.’

    म्यूनिख स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस की संचालन प्रबंधन मंडल की सदस्य भी जिम्मेदारी निभा रही चक्रवर्ती ने कहा, ‘कर दरों में कमी से लोगों के हाथों में खर्च करने लायक आय में वृद्धि होगी और यह उपभोग को बढ़ावा दे सकता है। लेकिन हमें ध्यान रखना होगा कि देश की आबादी का केवल एक छोटा हिस्सा (लगभग चार प्रतिशत) ही आयकर अदा करता है.’

    बजट में प्राथमिकताएं क्या?

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    बजट में प्राथमिकता के बारे में आरबीआई निदेशक मंडल के सदस्य की भी जिम्मेदारी निभा रहे चतुर्वेदी ने कहा, ‘ बजट में पहले से चिन्हित सभी सात प्राथमिकताओं…समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुंच, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता का उपयोग, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र के विस्तार… पर ध्यान जारी रखा जाना चाहिए.’

    उन्होंने कहा, ‘ इस संदर्भ में, बजट के लिए तीन प्राथमिकताएं महत्वपूर्ण हैं. पहला, पूंजीगत व्यय को संदर्भ बिंदु के रूप में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास पर लगातार ध्यान देना। दूसरा, ग्रामीण और कृषि संबंधी आवंटन को बढ़ावा देना और अंत में, सूक्ष्म और लघु उद्यमों को अधिक प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए. इन तीन उपायों से न केवल अन्य क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा बल्कि अर्थव्यवस्था में रोजगार भी बढ़ेगा.’
    मुफ्त अनाज योजना ?

    अस्सी करोड़ आबादी को मुफ्त अनाज योजना से जुड़े सवाल के जवाब में चतुर्वेदी ने कहा, ‘भारत ने काफी प्रयासों के बाद 35 करोड़ से अधिक लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला है. उन्हें फिर से उसी स्थिति में जाने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए. खाद्य कार्यक्रम उस स्तर पर समाधान का सिर्फ एक हिस्सा है सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों का विकास, बेहतर स्वास्थ्य ‘कवरेज’ और स्वच्छता तक पहुंच के लिए निरंतर प्रयास समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे.’

    हालांकि, भानुमूर्ति ने कहा, ‘कोविड के दौरान शुरू किए गए खाद्य योजना जैसे सभी उपायों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है. इसके बजाय ग्रामीण विकास जैसे अन्य क्षेत्र हैं, जिनपर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ayushman Bharat on 23rd Budget Expectations: Announcements may be made on the general budget little hope of relief in income tax NPS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    May 31, 2026

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    May 31, 2026

    Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    May 31, 2026

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    May 31, 2026

    Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा

    May 31, 2026

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    May 31, 2026

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group