Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jammu-Kashmir में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट, निर्वाचन आयोग की टीम ने मुख्य सचिव व डीजीपी संग की चर्चा
    Headlines

    Jammu-Kashmir में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट, निर्वाचन आयोग की टीम ने मुख्य सचिव व डीजीपी संग की चर्चा

    News DeskBy News DeskAugust 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 30 सितंबर 2024 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का दिया था निर्देश

    Srinagar. भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में विचार- विमर्श किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आयोग के प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और आयुक्तों ज्ञानेश कुमार तथा एस. एस. संधू ने अपने दौरे के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर आर स्वैन के साथ चर्चा की. आयोग ने चुनाव करवाए जाने को लेकर प्रशासन के साथ सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की.

    अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम ने चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की तैयारी पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि बैठक में बलों की तैनाती, उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करने और चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के बाद चुनाव आयोग की टीम प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक करने के लिये जम्मू के लिए रवाना हुई. समीक्षा प्रक्रिया के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए वह एक पत्रकार सम्मेलन भी करेंगे.

    आयोग के दल ने दौरे के पहले दिन बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश में तत्काल चुनाव की मांग करने वाले राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    10 साल बाद होगा चुनाव

    जम्मू कश्मीर में 10 वर्षों के बाद विधानसभा चुनाव होंगे. यहां 2014 के बाद से विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं. 2018 में पूर्ववर्ती राज्य के विधान निकाय के भंग होने के बाद 2019 की शुरुआत में चुनाव होने थे. पिछले वर्ष दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 30 सितंबर 2024 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था.

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Buzz of assembly elections in Jammu-Kashmir Election Commission team held discussions with Chief Secretary and DGP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group