Site icon Lahar Chakra

एमटीएमएच में कैंसर मरीजों को मिलेगी अब अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर की सुविधा

 Jamshedpur. मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत की गयी. इस नयी सुविधा के साथ अब कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इससे मरीजों को बड़े शहरों में रेफर होने की आवश्यकता नहीं होगी और बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव हो पायेगा. एमटीएमएच में हर साल करीब 30 हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से 11 हजार से अधिक भर्ती किये जाते हैं.

वहीं, सालाना करीब चार हजार नये कैंसर मरीज झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नेपाल समेत आसपास के क्षेत्रों से इलाज के लिए आते हैं. ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत से इन मरीजों को सर्जरी की सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा.

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मरीजों की संख्या को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या दोगुनी की गयी है. इसके साथ ही आठ विशेषज्ञ कंसल्टेंट अब ओपीडी में सेवाएं देंगे. अस्पताल ने कैंसर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) का प्रोग्राम भी अपनाया है.

Exit mobile version