Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित
    Breaking News

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    मंडल प्रशासन ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
    News DeskBy News DeskAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    धनबाद, । धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस माह मंडल में कुल 33 कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के मामले सामने आए, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया।

    धनबाद रेल मंडल प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन ने कहा कि सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के हितों की रक्षा और उन्हें समय पर देय लाभ उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

    समापक भुगतान की प्रक्रिया को बनाया गया सरल

    मंडल प्रशासन के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय लाभों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। इसका उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आर्थिक एवं प्रशासनिक स्तर पर अनावश्यक परेशानी से बचाना है।

    मंडल प्रशासन ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी एवं संबंधित विभाग तत्पर रहते हैं। सभी पात्र कर्मचारियों के मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

    समापक भुगतान समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) संतोष कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने रेल सेवा के दौरान कर्मचारियों की ओर से दिए गए योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

    उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

    समारोह में धनबाद मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    धनबाद मंडल प्रशासन ने दोहराया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना मंडल की प्राथमिकता बनी रहेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ADRM Dhanbad Dhanbad Division News Dhanbad DRM Office Dhanbad news Dhanbad Railway Dhanbad Railway Division Employee Welfare Indian Railways Jharkhand news Railway employee retirement railway news Railway Retirement Ceremony Retired Railway Employees Retirement Benefits Retirement Settlement Santosh Kumar Settlement Payment अपर मंडल रेल प्रबंधक कर्मचारी हित धनबाद मंडल समाचार धनबाद रेल मंडल धनबाद रेलवे भारतीय रेलवे रेल कर्मचारी सेवानिवृत्ति रेलकर्मी सम्मान समारोह रेलवे समाचार संतोष कुमार समापक भुगतान सेवानिवृत्त कर्मचारी सेवानिवृत्ति लाभ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group