Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
Breaking News

Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

टिन प्लेट स्टेडियम में इंटर स्कूल चैंपियनशिप-PWD का आयोजन, आशा किरण स्कूल रहा सर्वश्रेष्ठ
News DeskBy News DeskAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट, जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को टीन प्लेट स्टेडियम में इंटर स्कूल चैंपियनशिप-PWD (Persons with Disabilities) का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर के छह विद्यालयों से 87 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम रूपा रानी तिर्की ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी पवन कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अवतार सिंह, NAB के चेयरपर्सन अतुल रंजन सिन्हा, लायंस क्लब जमशेदपुर की चेयरपर्सन पूर्वी घोष और शिक्षाविद डॉ. किशोर ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया।

खेलों के माध्यम से बढ़ाया आत्मविश्वास

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में अन्य बच्चों से कम नहीं हैं। उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर वे खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। खेल उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। समाज को ऐसे बच्चों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर और सहयोग देना चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

आशा किरण स्कूल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

प्रतियोगिता में सर्वाधिक पुरस्कार हासिल कर टेल्को स्थित आशा किरण स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षकों, आयोजकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर (पूरब) की अध्यक्षा संचिता दे, पूर्व अध्यक्षा रीमा खन्ना, ISO विनीता, PP विनीता झा और एडिटर रश्मि नारायण ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सामाजिक संस्थाओं ने किया सहयोग

आयोजन में दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के साथ Cerebral Palsy Sports Federation of India (CPSFI) का सहयोग रहा। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, लायंस क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष जगन्नाथ बेहरा, महासचिव राजकुमार सिंह, NAB के प्राचार्य प्रितपाल सिंह, अध्यक्ष धीरज कुमार शर्मा, प्रशिक्षिका स्नेहलता, प्रशिक्षक संतोष कुमार सिंह, गोपाल राव, रीता अपर्णा, पॉल इब्राहिम और डॉ. श्याम कुमार शर्मा सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक जगन्नाथ बड़ा ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, विद्यालयों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक डॉ. श्याम कुमार शर्मा ने किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

November 7, 2026

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

November 7, 2026

Raghubar Das: आदिवासी नेत्री निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य सरकार पर लगाए ये आरोप?

November 7, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

November 7, 2026

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

November 7, 2026

Raghubar Das: आदिवासी नेत्री निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य सरकार पर लगाए ये आरोप?

November 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों ने जलाए दीप, शहीदों के पराक्रम और बलिदान को किया नमन

November 7, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: करकेट्टा डैम, शिव मंदिर और भीमखंदा का होगा पर्यटन विकास, डीसी ने तैयार कराया प्राक्कलन

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group