Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»CAT 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने का एक और मौका, लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब 20 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
Headlines

CAT 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने का एक और मौका, लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब 20 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो पहले अप्लाई न कर पाए हों, वे अब फॉर्म भर दें. अब इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. इसके तहत अब कैंडिडेट्स कैट 2024 के लिए 20 सितंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं.

कैट देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से छात्र आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में प्रवेश पा सकते हैं. यह परीक्षा कॉरपोरेट क्षेत्र में करियर का बेहतरीन विकल्प प्रदान करती है. आप देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीए करना चाहते हैं, तो कैट के साथ आगे बढ़ सकते हैं. इस परीक्षा के लिए निर्धारित समय-सीमा को अब 20 सितंबर, 2024 कर दिया गया है.

संशोधित समय-सीमा के साथ उम्मीदवारों के पास अब अपने आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने और अपने आवेदन पूरे करने के लिए कुछ दिनों का अतिरिक्त समय है.कैट-2024 परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को भारत के 170 शहरों में निर्धारित केंद्रों में आयोजित की जायेगी. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंकों (एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत) के साथ स्नातक की डिग्री होना शामिल है.

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

आवेदन शुल्क में है परिवर्तन

पिछले वर्षों की तुलना में आवेदन शुल्क में थोड़ा संशोधन किया गया है. पहले जहां सामान्य श्रेणी के शुल्क 2400 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए 1200 रुपये था, वहीं कैट 2024 में शामिल होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 2500 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी/एसटी/दिव्यांग) को 1250 रुपये का भुगतान करना है.
इस वेबसाइट पर रखें नजर
कैट 2024 के लिए आवेदन करना हो, डिटेल जानने हों या आगे के अपडेट पता करने हों, हर काम के लिए आपको आईआईएम की वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट का पता नोट कर लें और समय-समय पर इस विजिट करते रहें – iimcat.ac.in. यहां से आपको सारे डिटेल और जरूरी अपडेट पता चल जाएंगे. 5 नवंबर को रिलीज होने वाला एडमिट कार्ड भी यहीं से डाउनलोड किया जा सकेगा.

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 16, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 16, 2026

Indain Railways:यात्रियों के सुगम आवागमन सुविधा हेतु चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के 01-01 फेरे में वृद्धि

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group