Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CBI Action: धनबाद की खुदिया कोलियरी से पीएफ क्लर्क समेत दो लोग 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, PF और Gratuity की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ले रहे थे घूस
Breaking News

CBI Action: धनबाद की खुदिया कोलियरी से पीएफ क्लर्क समेत दो लोग 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, PF और Gratuity की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ले रहे थे घूस

News DeskBy News DeskMarch 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dhanbad. धनबाद की खुदिया कोलियरी में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय समेत दो को CBI ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. CBI की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. पीएफ और ग्रेच्युटी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की गयी थी.

CBI धनबाद की बीस सदस्यीय टीम ने सोमवार की सुबह 11:30 नाटकीय ढंग से दबिश दी. इस मामले में पूछताछ के लिए कार्मिक विभाग के ही कर्मचारी शंकर चौहान एवं अजय कुमार मंडल को भी CBI टीम अपने साथ इसीएल के मुगमा एरिया गेस्ट हाउस में ले गयी है. सीबीआई के पदाधिकारी चारों से एक साथ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रहे हैं. अरविंद राय आसनसोल में रहता है. उसका घर मुगमा में भी है. शीतल सिरपुरिया का रहने वाला है. शंकर का घर खुदिया में है.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

पीड़ित उमेश प्रसाद सिंह ने पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय को फोन किया. कार्मिक विभाग में कार्यरत पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय ने कहा कि रिश्वत की रकम शीतल बाउरी को दे दें. राशि उन्हें मिल जाएगी. 15 हजार का भुगतान शीतल बाउरी को उन्होंने कर दिया. जैसे ही शीतल लिए गए पैसे को अरविंद कुमार राय को देने पहुंचा, वहां मौजूद सीबीआई अधिकारियों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

इनके अलावा कार्यालय में कार्यरत शंकर चौहान भी पीएफ ग्रेच्युटी विभाग का क्लर्क है एवं उसी कार्यालय में काम करता है. इसके अलावा वहां मौजूद अजय कुमार मंडल को भी टीम अपने साथ लेकर गेस्ट हाउस चली गयी. सीबीआई अधिकारी प्रियरंजन ने अरविंद कुमार राय, शंकर चौहान एवं शीतल बाउरी को हिरासत में लेने की बात कही है. टीम ने कार्यालय से प्रिंटर, कागजात, चारों का मोबाइल एवं रजिस्टर साथ लेकर गयी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group